{"_id":"67f6b85ef4b628459504c20e","slug":"sticks-and-sticks-clashed-between-two-groups-of-palledars-seven-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-129514-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पल्लेदारों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पल्लेदारों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, सात घायल
Wed, 09 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
पल्लेदारों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। नगर के नटपुरवा में दो पल्लेदारों के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद बुधवार देर शाम संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
नटपुरवा निवासी श्याम बाबू व गोविंद पल्लेदारी करते हैं। सोमवार को उनके बीच पल्लेदारी को लेकर झगड़ा हुआ था। सुलह समझौता के लिए दोनों पक्ष बुधवार शाम बैठे थे। इसी दौरान फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चले। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्याम बाबू (35) और उसकी पत्नी पूनम (32) व मां रामबेटी (60) और परिवार का हरीश (18) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से साहब लाल के तीन पुत्र गोविंद (19) अर्जुन (30) व करन (29) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद श्याम बाबू, पूनम, रामबेटी व दूसरे पक्ष से गोविंद, अर्जुन, करन की हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।