फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sp

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा को सपा ने दिया सांडी से टिकट

Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sp
फोटो- 58- पदमराग सिंह पम्मू - फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा ने सवाजयपुर से पद्मराम सिंह पम्मू यादव को बालामऊ से रामबली वर्मा को टिकट दिया है। सांडी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद ऊषा वर्मा मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन

ऊषा वर्मा साल 1998, 2004, 2009 में सपा के टिकट से जीतकर हरदोई सीट से सांसद रह चुकी हैं। वह अहिरोरी विधानसभा क्षेत्र से 2002 में विधायक तथा सपा सरकार में मंत्री भी रही हैं। उनके ससुर स्व. परमाई लाल भी कई बार विधायक रहे हैं। उनकी सास भी विधायक रही हैं। ऊषा के परिवार को मुलायम सिंह यादव के करीबी परिवारों में माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2014, 2019 में भी वे हरदोई से चुनाव लड़ीं थी लेकिन मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार वे सांडी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व विधायक स्व. बाबू विश्राम सिंह यादव के पुत्र पदमराग सिंह यादव सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पिता के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2012 में टिकट न मिलने पर वे पहली बार राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लड़े और हार गए थे। इसके बाद सपा में वापसी की। 2017 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 43 वर्षीय पम्मू यादव परास्नातक हैं। वहीं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने वाले रामबली वर्मा सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त अफसर हैं।

फोटो- 59- रामबली वर्मा

फोटो- 59- रामबली वर्मा- फोटो : HARDOI

फोटो-17- ऊषा वर्मा

फोटो-17- ऊषा वर्मा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed