Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sonu was murdered over a dispute related to a transaction; two accused have been sent to jail.

Hardoi News: लेनदेन के विवाद में हुई थी सोनू की हत्या, जेल भेजे गए दो आरोपी

Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sonu was murdered over a dispute related to a transaction; two accused have been sent to jail.
हरदोई। गुलौली निवासी होमगार्ड के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। अब तक की जांच में लेन देन के विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलौली निवासी अनिल कुमार अरवल थाने में होमगार्ड हैं। उनका बेटे सोनू (20) का शव रविवार रात दुर्गागंज में खंती में गिरी उन्हीं की बोलेरो में पड़ा मिला था। दो बार हुए पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतक के भाई मोनू ने अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ निवासी उर्वेश और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईशेपुर निवासी रोहित उर्फ विशाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी बिलग्राम कोतवाली में दर्ज कराई थी। लेन देन के विवाद में सोनू की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रोहित और सोनू दूध डेयरी चलाने के साथ पशु खरीदने बेचने का भी काम करते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच लेनदेन का विवाद था। अब तक की विवेचना में हत्या की वजह यही पता चली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed