फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Son injures father by firing, admitted

बेटे ने फायर कर पिता को किया घायल, भर्ती

Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Son injures father by firing, admitted
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बडउआ में रविवार को सुबह करीब दस बजे 50 वर्षीय सोनेलाल पर उसके ही बेटे विकास ने तमंचे से गोली चला दी। गोली दाहिनी कनपटी को छीलते हुए निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनेलाल ने बताया कि उसके दो बेटे विकास और विपिन हैं।
विज्ञापन

बड़ा बेटा विपिन शराब का लती है। शराब पीकर हमेशा गालीगलौज करता है और जमीन-मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता है। रविवार सुबह जब सोनेलाल खेत देखकर वापस घर आ रहा था, तभी बेटे विकास ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से वह मौके पर बेहोश हो गया। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर विकास मौके से फरार हो गया।

इस बाबत सुरसा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed