फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   son died after mother death

मां की मौत के बाद बेटे की सर्पदंश से गई जान

Thu, 28 Jun 2018 12:18 AM IST
hardoi
hardoi Updated Thu, 28 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
son died after mother death
मृतक बेटा। - फोटो : अमर उजाला

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमकुरा में मंगलवार को अधेड़ महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उसके बेटे को सांप ने काट लिया। उसने भी दम तोड़ दिया। चंद घंटों में हुईं दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

जमकुरा निवासी राजाराम की पत्नी सावित्री (55) बीमार चल रही थी। मंगलवार शाम घर पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसे उसे दिल का दौरा पड़ा था। सावित्री की पुत्री सुदामा पति अरुण कुमार निवासी करौंदी कोतवाली मलिहाबाद जनपद लखनऊ के साथ दिल्ली में रहती है। उसके आने के इंतजार में शव का दाहसंस्कार नहीं किया गया। मंगलवार रात सावित्री का पुत्र रामू (35) घर के बाहर ही चारपाई पर बैठा था। रात में उसे झपकी आ गई। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। वह सांप के ऊपर गिर पड़ा। रामू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सांप भी उसके नीचे दबकर मर गया। परिजनों ने रामू को मृत देखा तो उनके होश उड़ गए। रामू इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी कुसुमा, दो पुत्र शुभम (9) और शिवम (7), एक पुत्री शिवानी (6) है। बुधवार को बेटी के आने पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed