फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   son and father beaten by traders

पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर की अभद्रता

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
son and father beaten by traders
हरदोई। शादी टूटने के बाद लेन-देन का हिसाब करने के लिए बुलाए गए लखीमपुर निवासी पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित ने व्यापारी नेता समेत 10 लोगों पर डकैती और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर दूसरे पक्ष ने पिता-पुत्र को जालसाज बता तहरीर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया कला निवासी रमेश चंद्र गुप्ता ने शनिवार रात शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके पुत्र विनय कुमार गुप्ता की शादी हरदोई निवासी कन्हैया लाल गुप्ता की पुत्री से 25 अप्रैल को होनी थी। लेकिन फरवरी 2020 में कन्हैया लाल ने शादी से इनकार कर दिया। लेन-देन का हिसाब करने के लिए कन्हैया लाल ने रमेश और उनके पुत्र विनय को शनिवार दोपहर एक बजे राम जानकी मंदिर में बुलाया। कन्हैया लाल से उनका हिसाब-किताब हो गया और ज्वैलरी भी वापस कर दी। इस बीच कन्हैया लाल के पुत्र नीरज और धीरज व गुड्डू गुप्ता पुत्र नत्थू लाल आदि व्यापारी नेता कैलाश गुप्ता के पुत्र कुलदीप व उनके दो भाइयों सहित कई अन्य लोग वहां आ गए।
विज्ञापन

रमेश और विनय को कैलाश की आढ़त पर ले जाकर निर्वस्त्र कर दिया और अभद्रता की। 25 हजार रुपये, सोने की चेन व जेवर लूट लिए। किसी ने यूपी 112 पर जानकारी दी तो पुलिस पहुंच गई। पिता-पुत्र को छुड़ाकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में तहरीर के आधार पर कन्हैया लाल, उनके पुत्रों नीरज और धीरज, व्यापारी नेता कैलाश गुप्ता, उनके तीन पुत्रों, सूरज पुत्र श्रीपाल, मनोज पुत्र अनिल और गुड्डू गुप्ता पुत्र नत्थू लाल गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता कैलाश गुप्ता ने बताया कि रमेश और उसके पुत्र विनय पहले शादी तय करते हैं और फिर दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ देते हैं। वर्ष 2017 में उनके साथ भी ऐसा किया गया था। पिता-पुत्र को उन्होंने जालसाज बता तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed