फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Solutions to problems that were heard on the Day

समाधान दिवस पर सुनीं गईं समस्याएं

Sat, 01 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 01 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Solutions to problems that were heard on the Day

समाधान दिवस पर थानों पर पुलिस और राजस्व टीम के

विज्ञापन
सदस्यों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निदान कराया। जिलाधिकारी ने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रमेश मिश्र शनिवार को समाधान दिवस पर शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होेंने कहा कि किसी भी दशा में शिकायतों को लंबित न रखा जाये। उन्होंने राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों में दोनों पक्षोें की बातों को सुनकर शिकायत का निस्तारण पंचायती ढंग से कराया जाए और भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम का मौके पर भेज कर शिकायत का निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण तुरंत करा दिया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान न होना पड़े। इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह ने शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया। इस मौके पर एएसपी बीसी दुबे व पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद थे। इधर, बिलग्राम में एसडीएम पीपी तिवारी ने 10 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण कराया। इस मौके  पर एसएसआई प्रेम पाल सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed