फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   soc se abadrata me karwai

एसओसी से अभद्रता करने वाला एसीओ निलंबित

Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
soc se abadrata me karwai
हरदोई। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कार्यालय में अभद्रता करने वाले एसीओ सांडी को निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से एसीओ के विरुद्ध हुई कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिले में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) के पद पर तैनात बीएन उपाध्याय 18 नवंबर की शाम नुमाइश चौराहा स्थित चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान में कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) सांडी जहानवीर कुमार त्यागी वहां पहुंचे और बीएन उपाध्याय से अभद्रता की थी। एसओसी की तहरीर पर 19 नवंबर को पूरे मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली में जहानवीर त्यागी के विरुद्ध दर्ज की गई थी। जिला प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर शासन को पूरे मामले से अवगत कराया था। अब शासन ने सांडी के एसीओ जहानवीर त्यागी को निलंबित कर दिया है। त्यागी के निलंबन को लेकर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के बीच चर्चाएं तेज हैं। एसओसी बीएन उपाध्याय ने त्यागी के निलंबन की पुष्टि कर बताया कि आगे की जांच शासन स्तर से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed