फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So much silence the crowd somewhere on ATMs

एटीएम केंद्रों पर कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा

Thu, 05 Mar 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Mar 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
So much silence the crowd somewhere on ATMs

होेली के त्यौहार पर अवकाश व लोगों की जरूरतों के

विज्ञापन
चलते एटीएम केंद्रों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। हालांकि , जो लोग एटीएम सुविधा का प्रयोग नहीं कर रहे उन्हें आज बैंकों में अवकाश के कारण निराश होना पड़ा, जबकि एटीएम कार्ड होल्डर पैसे निकालने के लिए एटीएम केंद्रों पर लाइन लगाते नजर आए।

तो कहीं पैसे खत्म होने के कारण कई एटीएम भी सन्नाटे में दिखाई दिए। त्योहारों के अवसर पर जब बैंकों में अवकाश रहता है, तो एटीएम कार्ड का प्रयोग बढ़ जाता हैं। इसी क्रम में होली के त्योहार के चलते बैंकों में अवकाश हैं। जिसके चलते आज एटीएम केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ रही।

समझा जाता है कि होली के त्योहार पर ज्यादातर खरीदारी होली के एक दिन पहले होती है। खरीदारी के लिए लोगों ने एटीएम का प्रयोग कर पैसों का प्रबंध किया। उधर, जो लोग एटीएम कार्ड की सुविधा का प्रयोग नहीं करते हैं, वे बैंकों में अवकाश के कारण निराश रहे।

एटीएम केंद्रों में एसबीआई की प्रमुख शाखा के सामने लगे एटीएम पर ज्यादा भीड़ रही, यहां लोग लाइन में लगे नजर आए। इसके अलावा अन्य एटीएम केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ रही।

ज्ञात हो कि शहर में पंजाब नेशनल बैंक की चार, स्टेट बैंक की पांच, बैंक आफ इंडिया की तीन, इलाहाबाद बैंक की दो शाखाओं के अलावा यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओबीसी, इंडियन बैंक, विजया बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, पीएसबी एवं निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक की एक-एक शाखा सहित सहित अन्य बैंकों की शाखाएं हैं।

इन सभी बैंक शाखाओं के करीब ढाई लाख से अधिक ग्राहक हैं। इनमें लगभग 20 से 25 फीसदी लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed