फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   So far cry from rain rimjhim

रिमझिम बारिश ने कहीं हंसाया तो कहीं रुलाया

Tue, 19 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 19 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
So far cry from rain rimjhim
बदले मौसम के बीच मंगलवार को हुई बारिश से ठंड और बढ़ गई है। मौसम के इस मिजाज से खेतों को हल्का पानी मिला तो बाजारों में गर्म कपड़ों के ठंडे बाजार में गर्माहट ला दी। हल्की बारिश से ही आज जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश से यातायात ठहरा सा रहा रहा, वहीं स्कूली बच्चों सहित कामगरों को तमाम दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


नए साल की पहली बारिश से पारा लुढ़कने के साथ ही शीत लहर तीखी हो गई। इस साल का अब तक दिन सबसे ज्यादा गलन महसूस कराने वाला ठंडा दिन रहा । दिन का तापमान गत दिन की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क  गया। लोग क ड़ाके की सर्दी के अहसास के साथ कांप उठे। अधिकतम स्तर 16 और न्यूनतम स्तर 5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस था । बारिश होेने एवं ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के मिजाज 14 जनवरी की रात से बदलने शुरू हुए तो जिले में शीत  लहर दौड़ गई। तब से लगातार मौसम के मिजाज तीखे हो रहे है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया वहीं घरों में भी अंगीठी आदि जलाकर ठंड से राहत पाई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि मौसम के मिजाज फिलहाल गेहूं की फसल के लिए ठीक है मगर आगे भी बारिश होती है या फिर पाला पड़ता है तो इससे आलू एवं सब्जियों के साथ दलहन की फसलों को नुकसान होगा । मंगलवार को करीब 2 से 3 मिमी बारिश हुई है। ज्यादा बारिश होने पर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द मौसम के चलते सुबह से हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते जहां लोगों को घरों में दुबकना पड़ा, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चें को संकटों से जूझना पड़ा। शाम को तेज हुई बारिश के साथ हवाओं ने भी गति पकड़ ली। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत सुबह सात बजे से ही घने बादलों के बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चें को वाहनों तक पहुंचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। वहीं इस बरसात से किसानों की माने तो आलू और सरसों की फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। जबकि गेहूं की फसल को इसका लाभ मिलेगा। सुबह से शाम तक हल्की बारिश जारी रही, जिससे लोगों का आवागमन ठप रहा और लोग घरों में दुबके रहे। देर शाम को हवाओं ने तेजी पकड़ ली और बारिश भी तेज हो गई। जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed