{"_id":"5a4686034f1c1b502b8b7446","slug":"smoke-from-the-wheel-of-patiliputra-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं
अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह 4.15 घंटा देरी से स्टेशन पहुंची डाउन लाइन की पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस के एसी कोच के पहिये से धुआं निकलता दिखाई दिया। जांच पड़ताल व मरम्मत के बाद ट्रेन को कछौना भेजा गया। कछौना में टेक्निकल स्टाफ ने जांच की। जांच में सबकुछ ठीकठाक मिला। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
डाउन लाइन पर चंडीगढ़ से सप्ताह में दो बार पाटिलीपुत्र जाने वाली ट्रेन संख्या 22356 पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारितय समय सुबह 7.30 बजे से करीब 4.15 घंटा देरी से आई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद इंजन के पीछे स्थित एसी कोच (8वीं बोगी) संख्या बी-2 04107 के पहिए से धुआं उठता दिखाई दिया। यात्रियों ने इसकी सूचना चालक व स्टेशन पर मौजूद अफसरों को दी।
जानकारी मिलते ही चालक समेत स्टेशन अधीक्षक रामरतन व अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच में पहिये के बीच लगी रबर में 35 मिलीमीटर का गड्ढा (फ्लैट टायर) पाया गया। चालक ने हथौड़ी से मरम्मत की। इस दौरान करीब एक घंटा स्टेशन पर खड़ी रहीं। मरम्मत के बाद स्टेशन अधीक्षक ने मेमो देकर ट्रेन को कछौना रवाना किया। कछौना में मौजूद टेक्निकल स्टाफ ने कोच के नीचे लगे पहियों की विस्तृत जांच की। जांच में सबकुछ ठीकठाक मिला। जांच के बाद चालक को मेमो देकर आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि जांच में सबकुछ ठीक मिला है। ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है।