फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Slogan shouted to stop corruption of amin

अमीनों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को भाकियू ने की नारेबाजी

Sat, 23 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Slogan shouted to stop corruption of amin
फोटो-7-तहसील परिसर में तहसीलदार रामवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू संगठनों के पदाधिकारी व किसान? - फोटो : HARDOI
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में अमीनों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया व उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर से जुलूूस निकाल कर शनिवार दोपहर बाद तहसील परिसर पहुंचे भारतीय किसान राष्ट्रीयतावादी, नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिसर में नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रीयतावादी के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गरीब किसान के खेत में पलेवा जले तो जुर्माना हो जाता है, लेकिन अमीन यदि भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो उसे बचाने का प्रयास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोषी पाए गए अमीन के कार्यों की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने इसके अलावा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने, एमएसपी गारंटी अध्यादेश लाए जाने, भारत के किसानों का कर्ज माफ करने आदि की मांग की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने तहसीलदार रामवीर को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के जिलाध्यक्ष सरदार बहादुर सिंह, नव भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed