{"_id":"648764c3e8b581e7870ddf7c","slug":"sick-teenager-slapped-outside-cms-office-ruckus-hardoi-news-c-12-1-283151-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीएमएस दफ्तर के बाहर बीमार किशोरी को जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीएमएस दफ्तर के बाहर बीमार किशोरी को जड़ा थप्पड़, हंगामा
Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र से बीमार किशोरी आई थी दवा लेने ओपीडी
ओपीडी परिसर में करीब 30 मिनट तक चला हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी में सीएमएस दफ्तर के बाहर एक महिला ने बीमार किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद करीब 30 मिनट तक हंगामा होता रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा गार्डों पर धमकाने का आरोप लगाया। सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी राकेश की पुत्री खुशबू कई दिनों से बीमार चल रही है। उसका इलाज सांडी सीएचसी से चल रहा था, लेकिन वहां पर कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को दवा लेने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में आई थी। बताया गया है इसी बीच एक महिला ओपीडी में उसे कुर्सी से हटाने लगी। खुशबू ने मना कर दिया। इस बीच महिला ने खुशबू के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
वहीं, गार्ड भी मौके पर मूकदर्शक बने हुए नजर आए। पीड़ित पक्ष ने गार्डों पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला डायल 112 पर शिकायत करने की बात कह कर वहां से रवाना हो गई। इस संबंध में सीएमएस डॉ. जेके वर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।