फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shyam Baba's court in the district adorned like Khatu

खाटू जैसा सजेगा जिले में श्याम बाबा का दरबार

Sat, 23 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shyam Baba's court in the district adorned like Khatu
फोटो-4-अग्रवाल धर्मशाला में सप्तम श्री श्याम वार्षिकोत्सव को लेकर कार्ड दिखाकर तैयारियां बताते ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सातवां श्री श्याम वार्षिकोत्सव अग्रवाल धर्मशाला में 24 से 26 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें बाबा का दरबार खाटू जैसा ही सजाया जाएगा। इसके लिए कानपुर के कारीगरों द्वारा बाबा के दरबार का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को हुई प्रेस वार्ता के दौरान वार्षिकोत्सव की तैयारियों के बाबत जानकारी देते हुए मित्र मंडल अध्यक्ष विपुल अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां एक माह से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

24 जनवरी को श्री श्याम निशान यात्रा सिनेमा रोड पर काशीनाथ सेठ सर्राफ के प्रांगण से निकाली जाएगी। यात्रा यहां से निकलने के बाद जनपद भ्रमण करते हुए जिला अस्पताल रोड होते हुए रेलवेगंज अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को श्याम कीर्तन का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सदस्य अंकुर मित्तल ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में बाबा का दरबार कानपुर के कारीगरों द्वारा सजाया जाएगा।

कीर्तन में बाबा का खजाना, श्याम रसोई, अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार इस बार खाटू के दरबार जैसा करने का प्रयास किया जाएगा। 56 परिवारों से 56 भोग आएंगे। इस मौके पर विपुल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, विवेक, अपूर्व महेश्वरी, संचित अग्रवाल, अनुराग कुमार वैश्य, अनुपम मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed