फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Short circuit in the power line of the emergency room causes panic

Hardoi News: इमरजेंसी कक्ष की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी

Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Short circuit in the power line of the emergency room causes panic
बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी कक्ष की बिजली लाइन में शुक्रवार दोपहर को अचानक शाॅर्ट सर्किट हो गया। लाइन में तेज आवाज के साथ आग लग गई। इसे सुनकर वार्ड के अंदर भर्ती मरीज और तीमारदार में अफरा तफरी मच गई। मरीज बेड छोड़ के भागने लगे, हालांकि कुछ देर बाद आग बुझ गई, लेकिन घंटों बिजली गुल रही। इससे अस्पताल के पंखे बंद हो गए और गर्मी में मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बिजली का लगातार बढ़ता लोड परेशानी का सबब बना हुआ है। लोड बढ़ने की वजह से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। इमरजेंसी कक्ष में शुक्रवार शाम को भी बिजली लाइन में शाॅर्ट सर्किट हो गया। दोपहर करीब सवा तीन बजे इमरजेंसी की छत से निकली बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद तेज आवाज के साथ आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगते देख मरीज और तीमारदार बेड से उठकर भागने लगे। करीब एक मीटर तक तार जलने के बाद खुद से आग बुझ गई। लाइन में फाल्ट होने के बाद करीब दो घंटे तक आपूर्ति बंद रही। सीएमएस चंद्र कुमार ने बताया कि ओवर लोड की वजह से लाइन शॉर्ट हुई। इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर लाइन बदलवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed