फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shopkeeper killed

उधार पान मसाला न देने पर दुकानदान की हत्या

Fri, 24 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper killed
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार में शुक्रवार सुबह उधार पान मसाला न देने से नाराज कोटेदार ने दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार निवासी पुनीत कुमार उर्फ प्रेमचंद्र (23) पुत्र राम प्रकाश कटियार गांव में ही लालाराम की दुकान किराये पर लिए था। वह परचून का सामान बेचता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमचंद्र ने सुबह लगभग छह बजे दुकान खोल दी थी। कुछ देर बाद ही गांव का कोटेदार फूलचंद्र दुकान पर पहुंचा और प्रेमचंद्र से पान मसाला देने को कहा। प्रेमचंद्र ने रुपये मांगे तो फूलचंद्र ने मसाला उधार देने को कहा। प्रेमचंद्र ने सुबह-सुबह उधार न दे पाने की बात कही, तो फूलचंद्र नाराज होकर विवाद करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और फूलचंद्र ने घूंसों से प्रेमचंद्र के नाक, मुंह और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही प्रेमचंद्र ने दम तोड़ दिया। आरोपी कोटेदार भाग गया। मृतक के परिवार में मां कमलेश कुमारी है। मृतक अविवाहित और सात भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर लगभग एक बजे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई विपिन कुमार की तहरीर पर फूलचंद्र पुत्र मूलचंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed