फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shopkeeper dies of electrocution while installing fanShopkeeper dies of electrocution while installing fan

Hardoi News: पंखा लगाते समय करंट लगने से दुकानदार की मौत

Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies of electrocution while installing fanShopkeeper dies of electrocution while installing fan
फोटो-11- राजवीर। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर में पंखा लगाते समय करंट लगने से शुक्रवार आधीरात के बाद दुकानदार की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

खरगपुर निवासी राजवीर सक्सेना (42) गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। बड़े भाई श्यामवीर सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार रात राजवीर गांव के ही विक्रम राजपूत की शादी में पाली थाना क्षेत्र के एक गांव गए थे। पत्नी रीता रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। गांव स्थित घर में विवाहित बेटी श्वेता और लाली और रानी मौजूद थीं। तीनों बेटियां रात में छत पर सोने चली गईं। रात लगभग डेढ़ बजे बरात से वापस आकर राजवीर घर गए। सोने से पहले वह अपने कमरे में पंखा लगा रहे थे। इस दौरान करंट लगने से झुलस गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बेटी श्वेता उन्हें चाय देने गई तो वह बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें सीएचसी हरपालपुर ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम में अगर कुछ संदेहास्पद मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed