{"_id":"2297bafb585e0621d877cfe49919c78c","slug":"shoot-killing-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की तमंचे से
विज्ञापन
गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी
को धर दबोचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुडी निवासी राजेश कुमार कश्यप ने शनिवार की देर शाम घर के दरवाजे पर खड़ी अपनी पत्नी सुनीता (25) की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि वह फर्रुखाबाद जनपद के सतना में एक कोल्ड स्टोर पर काम करता था। जब दो दिन पूर्व ही घर आया था। सुबह उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया।
उसके बाद वह नशे में तमंचा लेकर आया और उसने दो मंजिल पर जीने के पास दरवाजे पर खड़ी पत्नी सुनीता पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे पहले कोई समझ पता उसने एक नहीं तीन फायर अपनी पत्नी पर कर दिए। इससे दो उसको लगे और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अल्ताफ अंसारी ने मौके पर पहुंच कर उसका धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि महिला के छह बच्चे हैं। उसका मायका शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में है।