{"_id":"68d0395d5c5d44e9f503040e","slug":"sharadiya-navratri-amrit-kaal-for-kalash-installation-from-619-am-to-749-am-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137740-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र : सुबह 6.19 से 7.49 बजे तक कलश स्थापना का अमृत काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र : सुबह 6.19 से 7.49 बजे तक कलश स्थापना का अमृत काल
विज्ञापन
फोटो-12-संतोषी मातामंदिर में नवरात्र के सजावट करते पुजारी अंकित। संवाद
हरदोई। शारदीय नवरात्र आज से हैं। लोगों ने रविवार से ही नवरात्र के पूजन-अर्चन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिरों में साफ-सफाई और लोगों ने घरों पर व्यवस्थाओं को जुटाया। नवरात्र की खरीदारी से बाजारों में भीड़-भाड़ है।
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर सर्वकल्याण के लिए आएंगी। शास्त्री उमाकांत अवस्थी और आचार्य सनत्कुमार मिश्र ने बताया कि हाथी की सवारी से माता समृद्धि लेकर आएंगी। कलश स्थापना के लिए सोमवार सुबह 6.19 से 7:49 बजे तक अमृत काल रहेगा। इसके बाद सुबह 9.14 से 10.49 बजे तक और अभिजित मुहूर्त में 11:55 से 12:43 बजे तक कलश स्थापना की जा सकेगी।
एक अक्तूबर नवमी को हवन होगा। ग्रहों के योग से गजकेसरी संयोग बन रहा है। नवरात्र को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों के आने से भीड़-भाड़ रही। लोगों ने पूजन सामग्री के साथ ही मिट्टी की मां दुर्गा की प्रतिमाओं और कलश आदि की खरीदारी की।