{"_id":"5f9325668ebc3e9b946f53a6","slug":"sfc-district-manager-suspended-hardoi-news-knp590298687","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफसी के जिला प्रबंधक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफसी के जिला प्रबंधक निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। धान खरीद के दौरान केंद्रों के पर्यवेक्षण समेत दायित्वों के निर्वहन में हीलाहवाली करने पर आवश्यक वस्तु निगम के प्रबंध निदेशक ओपी वर्मा ने एसएफसी के जिला प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद जारी है। खरीद के लिए कुल 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं, इनमें आवश्यक वस्तु निगम के नौ क्रय केंद्र शामिल हैं। एसएफसी को खरीद के लिए 1 लाख 30 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केंद्रों पर मात्र 13 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है।
हाल ही में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद मीना वर्मा ने खरीद की समीक्षा की थी। समीक्षा में क्रय केंद्रों के पर्यवेक्षण व ठेकेदारों की नियुक्ति में हीलाहवाली की बात सामने आने पर जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विशेष सचिव खाद्य एवं रसद व आवश्यक वस्तु निगम के प्रबंध निदेशक ओपी वर्मा ने आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक मनोज कुुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।