फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven houses could not be built in two years, notice

Hardoi News: दो साल में नहीं बन पाए सात आवास, नोटिस

Tue, 02 Jul 2024 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Seven houses could not be built in two years, notice
हरदोई। जिम्मेदारों की लापरवाही से दो साल में भी सात आवास नहीं बन पाए हैं। जरुरतमंद परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। बरसात भी शुरु हो गई है। इससे लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लाभार्थियों को अनावश्यक दौड़-भाग करनी पड़ रही है और आवास पूरे न होने से जिले की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जरुरतमंद बेघर परिवारों को एक अदद आवास दिए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित है। वर्ष 2021 और 2022 में विकास खंड कोथावां के अटवा, फरेंदा, झरोइया और पिपरी में पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए गए थे। इन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए किस्त भी जारी कराई गईं, लेकिन सभी किस्त की राशि न मिल पाने से आवास अधूरे हैं। बताया कि अटवा में सुखपाल, फरेंदा में राकेश, झरोइया में बिरजा देवी पत्नी श्रीपाल व लीलावती पत्नी गंगाराम, पिपरी में मधुबाला पत्नी महेंद्र कुमार, प्रमोद और गीता पत्नी प्रदीप कुमार के आवास अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। आवास पूरे न होने से ब्लाॅक और जिले की प्रगति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कोथावां बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि आवास पूरे न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। इस पर झरोइया और पिपरी के पंचायत सचिव कुलदीप कुमार गौतम और फरेंदा व अटवा के पंचायत सचिव धर्मवीर गौतम को नोटिस जारी की गई है। अंतिम चेतावनी के साथ साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं। दो दिन में जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed