फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Serving hate ban imposed on each channel

नफरत परोसने वाले हर चैनल पर लगे पाबंदी

Tue, 12 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 12 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Serving hate ban imposed on each channel
कल्बे जव्वाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पिहानी (हरदोई)। प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि नफरत फैलाने वाले हर चैनल पर पाबंदी लगनी चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। देश में नफरत नहीं, प्यार का माहौल बनाने की जरूरत है। चेताया कि मंदिर-मस्जिद मुद्दे से आवाम को बरगलाया नहीं जा सकता। अब लोग काम देखते हैं।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कोटकलां में निजी कार्यक्रम में मौलाना जव्वाद ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि जाकिर नायक जैसे लोगों के बयानों की जांच होनी चाहिए। नफरत फैलाने की छूट किसी को नहीं होनी चाहिए। प्रवीण तोगड़िया और योगी आदित्यनाथ की बयानबाजी पर भी पाबंदी लगे। समान नागरिक संहिता का विरोध मुस्लिम ही नहीं, हिंदू भी कर रहे हैं। मोदी सरकार ने अब तक मुस्लिमों के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। सपा के 18 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण के वादे पर भी उन्होंने व्यंग्य कसा।
विज्ञापन


कहा कि वादा मुलायम का पोता ही पूरा कर सकता है। बोले कि मंदिर- मस्जिद मुद्दों का हवा देकर शासन-सत्ता पर काबिज हो जाने के खेल अब पुराने हो चुके हैं। आवाम जमीनी हकीकत पर ही मिजाज बनाते हैं। बिहार इसकी ताजा मिसाल है। कहा कि मौजूदा दौर में मुस्लिमों के लगभग सारे सियासी चेहरे नकली हैं। मुस्लिमों को इन्हें चुनाव में सजा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed