{"_id":"5766e0644f1c1bd54511b9fd","slug":"service-manager-on-roadways-employees-bifre","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा प्रबंधक पर बिफरे रोडवेज कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा प्रबंधक पर बिफरे रोडवेज कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर सेवा प्रबंधक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। सेवा प्रबंधक पर मनमाने ढंग से काम करने और राजस्व चोरी करने की बात भी परिषद के पदाधिकारियों ने कही। उन्होंने मामले की जांच कराने और सेवा प्रबंधक पर कार्रवाई करने की मांग क्षेत्रीय प्रबंधक से की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यशाला के सेवा प्रबंधक की कार्यशैली के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई की चेतावनी दी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों से नाराज होकर सेवा प्रबंधक ने गाली गलौज शुरू कर दी। नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां की गई हैं, डग्गामार वाहन को बढ़ावा देकर निगम को चपत लगाई जा रही है और भरपाई कर्मचारियों का वेतन काटकर की जा रही है। देर रात तक बाहरी व्यक्तियों से कार्यालय में काम लिया जाता है। घटिया कार्य के चलते रिकंडीशन इंजन एक हजार किलोमीटर भी नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि ऐसे कई मामले हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए आंदोलन किया जाएगा। 27 जून को गोला, लखीमपुर व शाहजहांपुर डिपो पर धरना होगा। 28 जून को हरदोई, सीतापुर व कन्नौज और क्षेत्र स्तर पर 29 जून को धरना होगा। धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से परिवहन मंत्री व प्रबंधन निदेशक को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में विनोद मिश्रा, जितेंद्र बहादुर, अमित पंाडेय, अरुण सिंह, मुकेश बाबू, राम खिलावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन