{"_id":"6adf940c89916aa74f0cc638","slug":"self-assessment-will-begin-on-november-16-and-40-questions-will-need-to-be-answered-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159111-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्व-गणना 16 नवंबर से होगी और 40 सवालों के देने होंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्व-गणना 16 नवंबर से होगी और 40 सवालों के देने होंगे जवाब
विज्ञापन
हरदोई। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 16 नवंबर से स्व-गणना होगी। सीडीओ नेहा ब्याडवाल और एडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि दूसरे चरण की स्व-गणना में 40 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी सवालों के सही-सही जवाब भरे जाने की लोगों की अपील की है।
विकास भवन सभागार में सीडीओ और एडीएम ने बताया कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। स्व-गणना के संबंध में अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई है। बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। जनगणना के द्वितीय चरण में स्व-गणना में लोग स्वयं जनगणना के पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। लोगों की तरफ से दर्ज किए गए विवरण के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणकों की तरफ से घर-घर गणना की जाएगी।
द्वितीय चरण में स्व-गणना के संबंध में सभी से अपील की कि वह 16 से 30 नवंबर ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार के एक-एक सदस्य का विवरण भरे। इसके बाद एक आईडी नंबर प्राप्त होगा, इसे एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक के आने पर तब प्रगणक को उपलब्ध कराते हुए जनगणना के कार्य को पूरा कराया जाना है। कहा कि जनगणना के आंकड़े देश व समाज के विकास, जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और नीतिगत निर्णय के लिए महत्वपूर्ण हैं।