फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Selection process of cook cancelled, previous work will be done

Hardoi News: रसोइया की चयन प्रक्रिया निरस्त, पूर्व की करेंगी कार्य

Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Selection process of cook cancelled, previous work will be done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विकास खंड माधौगंज के संविलियन विद्यालय रोशनपुर में अनियमित रूप से की गई रसोइया चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। प्रक्रिया में अनियमितता करने पर प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। पूर्व की रसाइया ही विद्यालय में बच्चों को भोजन परोसेंगी।
विकास खंड माधौगंज के संविलियन विद्यालय रोशनपुर में कार्यरत रसाेइया अनूपा देवी, राम प्यारी, गीता और सरोजनी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया गया कि उन लोगों को बिना कारण के 31 जुलाई को कार्य करने से मना कर दिया गया है। गलत तरीके से नई रसोइयों का चयन कर दिया है। जिस पर बीएसए की ओर से बीईओ मुख्यालय और डीसी एमडीएम को जांच सौंपी गई थी। विद्यालय का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जांच टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया और चयन प्रक्रिया पत्रावली का अवलोकन किया, तो उसमें कई स्थानों पर कटिंग पाई गई। इसके साथ ही विद्यालय प्रधानाध्यापिका चयन प्रक्रिया के संबंध में नवीन शासनादेश भी नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि प्रधानाध्यापिका ने ग्राम प्रधान से मिलकर गलत तरीके से चयन प्रक्रिया को पूरा किया। जिस पर बीएसए की ओर से प्रधानाध्यापिका ऋचा वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्ट और कड़ी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही बीएसए ने नवीन चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है और पूर्व में तैनात रसोइयों से ही कार्य लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed