फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seeing Ram-Lakshman, there is joy in Janakpuri

राम-लक्ष्मण को देखकर जनकपुरी में हर्ष

Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Seeing Ram-Lakshman, there is joy in Janakpuri
हरदोई। नुमाइश मैदान पर चल रहे रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को अयोध्यापति राजा दशरथ के पुत्र राजकुुमार राम एवं लक्ष्मण का जनकपुरी भ्रमण एवं पुष्पवाटिका आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि जब राम और लक्ष्मण नगर भ्रमण करते है तो उनकी सुंदर छवि को देखकर नगरवासी प्रसन्न हो जाते हैं। हर कोई दोनों राजकुमारों के दर्शन से हर्षित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर भ्रमण के बाद जब गुरु की पूजा के लिए राजकुमार श्रीराम पुष्प वाटिका से पुष्प से चुनने जाते है, तो उसी समय जनकसुता राजकुमारी सीता को उनके दर्शन हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम और सीता एक दूसरे को देखकर मन ही मन मुस्कुराते हैं। इसके बाद राजकुमारी सीता अपने स्वयंवर से पहले माता गौरी का पूजन करने के लिए जाती हैं, तो माता गौरी उनके मन की बात को समझ कर मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद देती है।
लीला का मंचन वृंदावन से आई ब्रजरास लीला संस्थान मंडल के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। कलाकारों की टोली प्रमुख विष्णुलाल दत्तात्रेय ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक रामलीला मंचन कार्यक्रम होता है।

रात में बांके बिहारी लाल की बाल लीलाओं का मंचन हो रहा है। बुधवार को देर शाम से रात में हुई रासलीला मंचन में कान्हा की बाला लीलाओं का मंचन किया गया। कालिया नाग को वश में करने की लीला का बहुत ही भावपूर्ण ढग़ से मंचन देख दर्शकों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed