फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Screaming from Saraiyan to Aurangabad due to two deaths

Hardoi News: दो मौतों से सरैयां से औरंगाबाद तक मची चीख-पुकार

Wed, 25 Jan 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Screaming from Saraiyan to Aurangabad due to two deaths
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सरैयां फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो मौतों से सरैयां से लेकर औरंगाबाद कस्बे तक चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

अजबापुर चीनी मिल में गन्ना डालने के बाद घर वापस लौट रहे चचेरे भाइयों की मौत की खबर जब उनके घरों पर पहुंची तो पूरे कस्बे में मातम छा गया। घरों पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का हुजूम लग गया। परिजनों की चीख पुकार से पूरे कस्बे में मातम पसरा हुआ है। हर तरफ चीख पुकार के बीच कहर ढाती बारिश माहौल को और ज्यादा खौफनाक बना रही थी।
मृतक उवैस तीन भाई-बहन हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरा मृतक फैजी खां भी तीन भाई और एक बहन हैं। फैजी मौत की खबर पर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसों के बावजूद नहीं बंद हुए अवैध कट
लगातार हादसों के बावजूद दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बनाए गए अवैध कट बंद नहीं किए जा रहे। इससे वाहनों की आवाजाही के बीच अचानक कोई वाहन सामने आ जाने पर दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

रोड का सरैयां फ्लाईओवर से हन्न पसिगवां फ्लाईओवर तक का हिस्सा दुर्घटना का केंद्र बना हुआ है। पिछले कई वर्षों में यहां एक पुलिस कर्मी, बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे और कई राहगीर हादसों के शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इस स्थान पर कोई संकेतक आदि भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed