{"_id":"59c15b674f1c1b8e688b5581","slug":"school-bus-ruined-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को स्कूली बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को स्कूली बस ने कुचला
हरदाेई
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी चुंगी पर सोमवार देर शाम नानी के साथ दवा लेकर घर लौट रही बीमार बालिका को स्कूली बस ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैना बुजुर्ग निवासी सर्वेश की पुत्री दुर्गा (7) तीन साल से ननिहाल बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में रह रही थी। सोमवार को दुर्गा को बुखार आ गया था। दुर्गा की नानी मंजू गुप्ता पत्नी रामकुमार गुप्ता उसे दवा दिलाने सोमवार शाम शहर आई थीं। दवा लेने में देर होने पर वह रेलवेगंज स्थित अपने मकान में रुक गईं। गांव वापस जाने के लिए दुर्गा नानी मंजू गुप्ता के साथ पिहानी चुंगी में वाहन का इंतजार करने लगी। रास्ते में सड़क किनारे खड़े फल के ठेले पर मंजू नातिन दुर्गा के लिए सेब खरीदने लगीं। इसी दौरान उधर से निकली सेंट जेवियर्स स्कूल की बस ने दुर्गा को रौंद दिया। जब तक मंजू कुछ समझ पातीं दुर्गा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मुर्दाघर भेजा है।
विज्ञापन
बेटी लापता, अब नातिन की मौत से टूटीं मंजू
दुर्गा के पिता सर्वेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दुर्गा की मां विद्यावती साढ़े तीन साल पहले दिल्ली में लापता हो गई थी। तबसे उसका सुराग नहीं लगा है। दुर्गा की एक छोटी बहन परी और छोटा भाई कृष्णा है। विद्यावती के लापता होने के बाद नानी मंजू दुर्गा और कृष्णा को अपने साथ घर ले आई थीं। परी अपने बाबा अमरनाथ के पास चैना बुजुर्ग में रहती है। बेटी की गुमशुदगी का गम अभी मंजू भूल भी नहीं पाई थीं कि नातिन की मौत ने उन्हें झकझोर दिया।
विज्ञापन