{"_id":"61bb8e2e1b5905738d4ef5b6","slug":"satish-mishra-hardoi-news-knp6699580147","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ने यूपी को एनकाउंटर प्रदेश बना दिया : सतीश मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ने यूपी को एनकाउंटर प्रदेश बना दिया : सतीश मिश्रा
विज्ञापन
फोटो-10-सिनेमा चौराहा पर पत्रकारों से बातचीत करते सपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और साथ ?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। योगी सरकार ने प्रदेश को एनकाउंटर प्रदेश बना दिया है। ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही हैं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हर दो घंटे में दुष्कर्म की एक घटना हो रही है। गुरुवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सिनेमा चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों के एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। दलितों की हत्याएं हो रही हैं। क्या यही नंबर वन प्रदेश है। गठबंधन पर किए सवाल पर कहा कि गठबंधन वो करता है, जो कमजोर होता है। कमजोर को ही बैसाखी की जरूरत होती है, जो मजबूत होता है, वह अपने दम पर चुनाव लड़ता है। उन्होंने कहा कि बसपा बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है और 2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
सपा और भाजपा इस समय बहुत कमजोर हैं। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कहा कि लखीमपुर कांड सोची समझी साजिश का नतीजा है। अब एसआईटी की जांच में भी यही बात सामने आई है, तो गृहमंत्री मीडिया पर खीझ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहराज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहे। सिनेमा चौराहा पर जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेवाराम, मणिक अग्निहोत्री, मुकुंदलाल वर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।