फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sarkaar ki uplabdhiya ginayee

सरकार की उपलब्धियां बताईं, कोरोना से सतर्क रहने को कहा

Mon, 15 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
sarkaar ki uplabdhiya ginayee
फोटो-16- संडीला ग्रामीण में सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देते क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश कुमार। सं - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के आखिरी दिन सोमवार को पार्टी के कई नेताओं ने लोगों से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताईं। कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने की अपील भी की।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेई ने सोमवार को टोडरपुर विकास खंड के बूथ 294 पर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाती लोगों को सौंपी। यहां टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, उधरनपुर के प्रधान त्रिपुरेश मिश्रा मौजूद रहे। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने शहर के आर्य कन्या बूथ पर जन संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताईं। प्रदेश सरकार के कार्य भी गिनाए। कोरोना संकट के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। सदर से भाजपा सांसद जय प्रकाश ने बम्हनाखेड़ा मंडल के ग्राम लोधी में संपर्क किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, विजेंद्र सिंह लोधी, अनुराग शर्मा, सर्वेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश कुमार ने संडीला ग्रामीण में जनसंपर्क अभियान चलाया। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने कुसुमा में, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने उनौती में, सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने बेहटा बुजुर्ग में, मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने गढ़ी रसूलपुर में लोगों से संपर्क किया। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने बघौड़ा में, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने ग्राम झझौली में लोगों से बात की। जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने मुजाहिदपुर में, ओम वर्मा ने बेहटा मुर्तजा बख्श में, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने ग्राम परेली में, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने हरदोई नगर के बूथ 201 पर, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी ने बूथ 278 पर परिवार संपर्क अभियान चलाया।

फोटो-17- लोधी में पत्रक सौंपते सदर सांसद जय प्रकाश। संवाद

फोटो-17- लोधी में पत्रक सौंपते सदर सांसद जय प्रकाश। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-23- आर्य कन्या बूथ पर पत्रक सौंपते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल। संवाद

फोटो-23- आर्य कन्या बूथ पर पत्रक सौंपते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-24- टोडरपुर में परिवार संपर्क अभियान के दौरान पत्रक देते सांसद डा. अशोक वाजपेई। संवाद

फोटो-24- टोडरपुर में परिवार संपर्क अभियान के दौरान पत्रक देते सांसद डा. अशोक वाजपेई। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed