{"_id":"496b55f1fc66d4305caafaad9d6b4500","slug":"sanitation-in-embezzlement-probe-report-to-western-asp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण गबन में रिपोर्ट की जांच एएसपी पश्चिमी को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण गबन में रिपोर्ट की जांच एएसपी पश्चिमी को
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम और निर्मल भारत अभियान से वित्तीय वर्ष 12-13 और 13-14 में बनाए गए शौचालय में गबन में दर्ज रिपोर्ट की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में की जाएगी। जिसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर शौचालय निर्माण और अधिकारियों के दायित्वों का विवरण तलब किया। उन्होंने संबंधित वित्तीय वर्षों के अभिलेख भी मांगे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए शौचालय निर्माण में गबन के मामले में जनपद के 33 तत्कालीन ग्राम प्रधान और 24 ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब हो कि शौचालय निर्माण में गबन की रिपोर्ट संबंधित प्रधान व सचिव पर धारा 409 और 420 में दर्ज की गई। उन्हें आवंटित धन का गबन करने और मानक के अनुरूप कार्य न कराने का दोषी पाया गया है। जिसकी विवेचना संबंधित थानों के उप निरीक्षक करेंगे। ऐसे में अब पूरे प्रकरण के पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय को नोडल अधिकारी नामित किया है।
नोडल अधिकारी नामित होने पर अब अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय को पत्र भेजकर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया और प्रधानों के दायित्व का विवरण मांगा है। उन्होंने दोनों वित्तीय वर्ष के दौरान बनाए गए शौचालयों के संबंध में अभिलेख भी तलब किए हैं।