Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sadar Bazaar: The oldest market, full of chaos

सदर बाजार : सबसे पुराना बाजार, अव्यवस्थाओं से बेजार

Wed, 16 Oct 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sadar Bazaar: The oldest market, full of chaos
हरदोई। सदर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार है। यह बाजार अव्यवस्थाओं से बेजार है। यहां न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही फुटपाथ ही चौड़े हैं। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहनों को फुटपाथ से लेकर मार्गों तक खड़ा करना पड़ता है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से दुकानदारों को भी परेशानी होती है। बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से जाम भी लगता है।
विज्ञापन

सदर बाजार शहर का हृदय स्थल है। यहां दुकान, शोरूम के साथ ही बैंक, चिकित्सालय, शिक्षण संस्थाएं भी अन्य बाजारों से अधिक संख्या में हैं। सदर बाजार सबसे पुराना बाजार है, लेकिन वाहन की पार्किंग आदि सहित अन्य व्यवस्थाएं न होने से बाजार बेजार है। यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन फुटपाथ और जगह न मिलने पर सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में दुकान के सामने वाहनों के खड़े होने पर दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो वाहन हटाने के लिए कहने पर वाहन चालकों से कहासुनी भी हो जाती है। वाहनों के फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े होने से राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



सदर बाजार में प्रतिदिन भीड़ रहती है। बाजार आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग के लिए फुटपाथ का ही सहारा लेना पड़ता है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी से कहा गया कि सदर बाजार में पार्किंग के इंतजाम के लिए भूमि को चिह्नित कराएं। स्थायी पार्किंग बनने तक वैकल्पिक इंतजाम कराए जाने के लिए भी कहा गया है। -एसके त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अब्बाद हुसैन ने बताया कि सदर बाजार सबसे पुराना बाजार है। यहां लोगों का अधिक संख्या में आना-जाना रहता है। बाजार में दुकानों के साथ ही बैंक, चिकित्सालय आदि भी हैं। पार्किंग के इंतजाम न होने से खरीदारों के साथ ही दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैंक और चिकित्सालय आदि में तो पार्किंग के इंतजाम मानचित्र में होते हैं, वह भी नहीं कराए गए हैं। प्रशासन से मांग है कि वैकल्पिक तौर पर पार्किंग के इंतजाम कराने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed