{"_id":"590f688d4f1c1b054b8510a9","slug":"sadak-hadse-me-11-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में सैयापुरवा के निकट रविवार को हरदोई से सवारियां भरकर सुरसा जा रहा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार बहर निवासी वीरमती (43) , शौफेन (28), हफीजा (48), लक्ष्मी नारायण (50) निवासी खुटेना सुरसा, रामलाल (45) निवासी कोईलीपुरवा, साहिल (15) और रामदेवी (40) निवासी मझिला कस्बा घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों क ो एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर बेनीगंज कोतवाली के बसेन निवासी फूलमती (35) रविवार को खेत से भूसा ला रही थी। रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ही रामपुर गरई निवासी शैलेंद्र (10) साइकिल से बाग जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के कन्हईपुर के मजरा साउलपुर निवासी विनोद (44) बाइक से हरदोई जा रहे थे। उनके साथ में साथी सांडी के खुटेहना निवासी बड़े (35) भी था। रास्ते में मझिला पुल के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चला रहे विनोद के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों क ो एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।