फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rupapur pali mard condition bad

गड्ढों में तब्दील हुआ रूपापुर पाली मार्ग का तीन किलोमीटर हिस्सा

Wed, 05 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
rupapur pali mard condition bad
रूपापुर चौराहा से पाली जाने वाला मार्ग हुआ कुछ इस तरह गड्ढायुक्त। संवाद - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। रूपापुर चौराहा से पाली जाने वाले आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का तीन किलोमीटर हिस्सा जर्जर हो चुका है। अरसे से मरम्मत न होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, क्षेत्र के लोगों को पाली जाना हो, रूपापुर, शाहाबाद या हरदोई, उन्हें इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। गांव के लगभग 50 से 70 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रूपापुर से पाली जाने वाले मार्ग की लंबाई आठ किलोमीटर है। इस मार्ग पर रहतौरा, मुंडेर, गदरिया, बेहटी, नादखेड़ा, सेमरझाला व इनायतपुर समेत आधा सैकड़ा गांव पड़ते हैं। कस्बे से पाली तक जाने वाली सड़क के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से रूपापुर से खनिकलापुर तक की सड़क की अरसे से मरम्मत नहीं हुई है, इसके चलते सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रूपापुर में चीनी मिल भी है। ऐसे में लोगों को रूपापुर, शाहाबाद, हरदोई समेत चीनी मिल आदि जाने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। कहा कि अब तक दर्जनों बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने सड़क की मरम्मत में कोई दिलचस्पी नहीं ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने बताया उनका मकान व दुकान इसी मार्ग पर है। सड़क का तीन किलोमीटर का हिस्सा जर्जर है। सीजन पर गन्ने की लोड ट्रालियां भी इसी मार्ग से होकर गुजरती हैं, जिससे सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार ने बताया कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से खराब है। बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। आए दिन हादसे होते रहते हैं, जनहित में सड़क का निर्माण होना आवश्यक है।
रामचंद्र ने बताया कि पाली व शाहाबाद जाने के लिए क्षेत्र के लोग इसी मार्ग से होकर जाते हैं। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह से खराब है। कई जगह गड्ढे काफी खतरनाक हो गए हैं, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मनोज ने बताया कि लोगों को क्षेत्र में जाना हो या, क्षेत्र के लोगों को कस्बे में आना हो। सड़क खराब होने के चलते लोगों लोग दिन में ही आना जाना पसंद करते हैं। बताया कि दिन में सड़क के गड्ढों का अंदाजा लगाना आसान है, लेकिन रात में सड़क पर सफर करना काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed