{"_id":"6afc90a13e547e30d6008212","slug":"rs-24-crore-project-approved-to-improve-power-supply-infrastructure-hardoi-news-c-213-1-hra1021-160300-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली व्यवस्था रोशन करने के लिए 24 करोड़ की परियोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली व्यवस्था रोशन करने के लिए 24 करोड़ की परियोजना मंजूर
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत वितरण निगम की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत करीब 24 करोड़ रुपये की धनराशि से बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जा रहा है। योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने और उनकी क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है जिससे आगामी दिनों में ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले में 54 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। इनके माध्यम से 6,23,282 बिजली उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सके इसके लिए वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान पर काम चल रहा है। इसके तहत 24 करोड़ की लागत से पूरे जिले में कार्य कराए जा रहे है। इनमें 348 विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
वहीं 130 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 11 बीसीवी पैनल लगाए जा रहे हैं। 24 एलटी लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। 11 केवीए की 10 बिजली लाइनों को अलग किया जा रहा है। वहीं 33 केवीए की एक नई लाइन बनाई जा रही है। इसके अलावा भी विद्युत उपकेंद्र और बिजली लाइनों पर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण फीडरों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करना और लंबी दूरी के फीडरों पर लोड का संतुलन बनाना है। इससे न केवल ट्रिपिंग की समस्या कम होगी बल्कि उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।
वर्तमान में चल रहे बिजनेस प्लान का कार्य अंतिम चरण में है। दिसंबर तक कार्य को पूरा करा लिया जाएगा ताकि गर्मी के दिनों में आपूर्ति में होने वाली समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा जो कार्य शेष रह गए हैं। उनके भी प्रस्ताव भेजे गए। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली मिले। इसका प्रयास किया जा रहा है। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता