Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 1.09 crore will be spent on arrangements for the Beriaghat fair.

Hardoi News: बेरियाघाट मेले की व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे 1.09 करोड़ रुपये

Thu, 12 Nov 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.09 crore will be spent on arrangements for the Beriaghat fair.
फोटो 12: राजघाट पर मेला की तैयारियों को देखते एसडीएम एन राम। संवाद
हरदोई। गंगा नदी के बेरियाघाट पर मले में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं पर 1.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य संसाधन नगरीय निकायों और पंचायतों से जुटाए जाएंगे। शासन ने सिंचाई विभाग को बेरियाघाट पर मेले के इंतजाम के लिए रुपये दिए हैं। वहीं डीएम राहुल पांडेय ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेला बेरियाघाट और राजघाट मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से जुटा ली जाएं। मेले तक आने वाले मार्गों के गड्ढों की मरम्मत और सुधार कराया जाए। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए। वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग बनवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बेरियाघाट और राजघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के लिए कहा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को संचालित किया जाए। सर्दी के दृष्टिगत अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था की जाए। खोया-पाया, चेंजिंग रूम आदि बनवाए जाए। डीपीआरओ और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में सफाई व्यवस्था के लिए सेक्टरवार सफाईकर्मियों, नायकों की तैनाती की जाए। चिकित्सकों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाए। बैठक में एसपी एके मीणा, एडीएम दीपाली भार्गव व राजेंद्र कुमार, बिलग्राम एसडीएम एन राम सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा
बिलग्राम। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गंगा स्नान मेले में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने की कवायद तेज कर दी है। उपजिलाधिकारी एन राम ने राजघाट पहुंचकर मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed