फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 10.55 crore reached in the accounts of Kotdars

Hardoi News: कोटेदारों के खातों में पहुंचे 10.55 करोड़ रुपये

Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rs 10.55 crore reached in the accounts of Kotdars
- 1618 कोटेदारों को राहत, नवंबर माह के चालन का भी पैसा होगा वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकारी राशन के विक्रेताओं के बकाया कमीशन की दस करोड़ 55 लाख रुपया उनके खातों में स्थानांतरित कर दिया गया है। नवंबर का बकाया चालान का पैसा भी जल्द उनके खातों में वापस कर दिया जाएगा। अब समय से लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा।
सरकार की ओर से सरकारी राशन दुकानदारों को प्रति क्विंटल 90 रुपये कमीशन के रूप में दिया जाता है। जनपद में 1628 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इन सभी की नवंबर 22 से कमीशन की धनराशि बकाया चल रही थी। इससे कोटेदार परेशान थे और लगातार कमीशन दिए जाने की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से विभाग को सभी राशन कोटेदारों का भुगतान आधार बेस सिस्टम के अनुसार करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर विभाग कोटेदारों की आधार सिडिंग करा रहा था। जनपद में 1628 में 1618 राशन विक्रेताओं के बैंक खातों की आधार सीडिंग होने पर नवंबर 22 से मई 23 तक का बकाया कमीशन दस करोड़ 55 लाख,90 हजार 648 रुपये उनके बैंक खातों में भेज दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि नये सिस्टम के कारण भुगतान में विलंब हो रहा था। अब कोटेदारों को नियमित भुगतान होता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से नवंबर से नियमित राशन को निशुल्क वितरित करने के निर्देश जारी किए थे। मगर उससे पूर्व राशन कोटेदार सरकारी राशन की धनराशि का चालान जमा कर चुके थे, तब से उनका पैसा विभाग के पास जमा था। इसे वापस किया जाना था। कोटेदारों की नवंबर की धनराशि भी जल्द उनके खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed