{"_id":"58af23f94f1c1b0853b26028","slug":"roadways-bus-pickup-collision-killed-seven-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-पिकअप की भिड़ंत में सात की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस-पिकअप की भिड़ंत में सात की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कटरा बिल्लौर मार्गपर सैदापुर कौसिया गांव में दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा मैक्स।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सैदापुर कौसियां गांव के पास गुरुवार की दोपहर रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सूखे तालाब में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। मरने वाले में एक दंपति है तो दूसरा पिता-पुत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी सूरज (25) पुत्र रविंद्र गुरुवार दोपहर पिकअप में सवारियां लेकर सवायजपुर जा रहा था। वह कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सैदापुर कौसिया गांव के बाला जी मंदिर के पास पहंचा था कि सवारियां लेकर आ रही हरदोई डिपो की बस से आमने सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्याक्षदर्शियों की मानें तो रोडवेज बस से टकराने के बाद तेज रफ्तार पिकअप दो से तीन बार पलटी मार कर रोड से दूर एक सूखे तालाब में जा गिरी। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज धमाका सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने यूपी-100 पर सूचना दी। करीब 15 मिनट में पहुंची पुलिस फोर्स व अधिकारियों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज। इसमें चालक सूरज (25) पुत्र रविंद्र निवासी मलौथा थाना हरपालपुर, कमला (60) पत्नी फूलसिंह निवासी शाहपुर नाऊ थाना लोनार , रामनिवास पाल (50) एवं उनकी पत्नी राधा (45) पत्नी राम निवास निवासी भभूति संखड़ा थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, अवनीश (23) पुत्र गेंदा लाल एवं उनकी पुत्री जमुकी (13) निवासी रानीगढ़ थानामऊ दरवाजा जिला फ र्रखाबाद एवं एक अज्ञात 50 साल शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा घायलों में रामशंकर (35) पुत्र माधव निवासी सहजना लोनार ,सरनाम (63) पुत्र श्यामलाल निवासी सिरसा थाना हरपालपुर, जगरानी (45) पत्नी राजकिशन निवासी लमकन थाना सांडी, क्रांति सिंह (25) पुत्र हरिनाम सिंह निवासी महमदपुर थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद एवं एक छह साल की बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।