फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   roads are not going to be fully finished with in 2 days

दो दिन में गड्ढामुक्त नहीं हो पाएंगे सभी मार्ग

Wed, 27 Nov 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
roads are not going to be fully finished  with in 2 days
पिहानी-चपरतला मार्ग पर सड़क की ऐसी है दशा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही 30 नवंबर तक सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अगले दो दिन में ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। मार्गों को गड्डामुक्त करने के लिए जरूरत के सापेक्ष आधा बजट भी विभाग के पास नहीं है। इसके अलावा मौसम भी इस लायक नहीं है कि मरम्मत का कार्य टिक सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन कराने के लिए आनन-फानन ही लोक निर्माण विभाग ने दुर्दशाग्रस्त मार्गों का सर्वे कराया और बजट की मांग भी शासन से कर दी। अब जबकि 30 नवंबर में महज दो दिन बचे हैं तो भी मांग के सापेक्ष पर्याप्त बजट विभाग को नहीं मिल पाया है। जो बजट मिला है, उससे जो भी कार्य कराया जा सकता है, वह जरूर विभागीय अभियंता तेजी से करा रहे हैं। लेकिन 30 नवंबर तक सभी मार्ग गड्ढामुक्त हो पाने को लेकर असमंजस है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में 423 मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाना था। इसके लिए विभाग को 6 करोड़ 29 लाख रुपये के बजट की जरूरत थी, लेकिन विभाग को इसके सापेक्ष अब तक 2 करोड़ सात लाख रुपये ही मिले हैं। इस बजट से मरम्मत का जो कार्य संभव है, उसे विभाग करा रहा है। कुछ अभियंता कहते हैं कि ये मौसम भी मरम्मत के लिए अनुकूल नहीं है। बजट भी पर्याप्त नहीं है, ऐसे में 30 नवंबर तक सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की सुनिए
लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के पास जो भी संसाधन हैं, उनका इस्तेमाल कर अधिक से अधिक मार्गों को गड्ढामुक्त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि सभी मार्गों को 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त किया जाना संभव नहीं है।
आंकड़ों पर नजर
निर्माण खंड मार्गों की संख्या आवश्यक बजट मिला बजट
प्रांतीय खंड 138 2 करोड़ रुपये 62 लाख रुपये
निर्माण खंड 1 105 2.50 करोड़ रुपये 85 लाख रुपये
निर्माण खंड 2 180 1.79 करोड़ रुपये 60 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed