फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road bad condition

जर्जर पिहानी-सल्लिया मार्ग की हालत हुई बद से बदतर

Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
road bad condition
कस्बे में पानी की टंकी के जर्जर सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। पिहानी से सल्लिया जाने वाली लगभग 13 किलोमीटर लंबी सड़क की 10 साल से मरम्मत नहीं हुई है। जिसके कारण पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे व जलभराव हो गया है। तीन किलोमीटर हिस्सा तो तालाब में तब्दील हो गया है। जर्जर सड़क के कारण 100 गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

13 किलोमीटर लंबा पिहानी-सल्लिया मार्ग कस्बे को लखनऊ दिल्ली हाईवे से जोड़ता है। इस सड़क पर वाजिदनगर, अब्दुल्ला नगर, राभा, दत्यौनापुर, कुंवरपुर बसीठ, महमूदपुर भगत, रैंगाई व नारीखेड़ा समेत छोटे-बड़े लगभग 100 गांव पड़ते हैं। यही नहीं कस्बे के लोग लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली व दिल्ली जाने के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। सड़क का निर्माण लगभग दस साल पहले हुआ था। इसके बाद से सड़क की देखरेख और मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

सड़क ज्यादा खराब होने पर सात साल पहले पालिका ने वाजिदनगर चुंगी से लेकर कस्बे में पानी की टंकी तक सड़क के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण कराया था। इससे लोगों को खासी राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद ये सड़क दो साल में जर्जर हो गई। लगातार शिकायत मिलने के बाद पालिका प्रशासन ने लगभग आठ माह पूर्व सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से में से वाजिद नगर चुंगी से बड़ा चौराहे तक 750 मीटर सड़क का नए सिरे से निर्माण करा दिया है। लेकिन बड़ा चौराहे से पानी की टंकी तक का लगभग सवा दो किलोमीटर व इसके आगे सल्लिया तक का हिस्सा जर्जर पड़ा है। लोगों ने इसके निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
- कस्बे के मोहल्ला कोटकलां निवासी मतलूब अंसारी ने बताया कि वाजिद नगर चुंगी तक का एरिया कस्बे से सटा है। इधर काफी आबादी है, इस सड़क पर यातायात भी अधिक है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
- कस्बे के मोहल्ला बड़ा चौराहा निवासी अफजल कुरैशी ने बताया कि जर्जर सड़क पर जलभराव से सभी परेशान हैं। लोगों को गंदे पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
- कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हसन ताहिर ने बताया कि लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली व दिल्ली जाने वाले क्षेत्र के लोग लखनऊ दिल्ली हाईवे से होकर गुजरते हैं, लेकिन हाईवे पर जाने के लिए उन्हें इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जो कि परेशानी भरा है। पूरी सड़क का नए सिरे से निर्माण हो तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
- नगर के मोहल्ला कोटकलां निवासी आदर्श गुप्ता ने बताया कि पालिका के नाले से जल निकासी व्यवस्था अच्छी न होने के कारण ही सड़क के एक बड़े हिस्से पर जलभराव हुआ है। जलभराव की समस्या को दूर कर सड़क का नए सिरे से निर्माण कराना जनहित में जरूरी है।

सड़क की दुर्दशा पर लिखी कविता हुई वायरल
कस्बे के मोहल्ला लोहानी निवासी शिक्षक जमाल शाह नवाज ने इस सड़क समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों की दुर्दशा पर कटाक्ष कर 16 लाइन की कविता रच डाली। शिक्षक ने कविता सोशल मीडिया पर अपलोड की तो लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद कविता पूरे क्षेत्र में वायरल हो रही है और चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed