फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Respect to 21 progressive farmers, 17 got free kit

Gaon Mahotsav: प्रगतिशील 21 किसानों को मिला सम्मान, 17 को मिली निशुल्क किट, योजनाओं की भी जानकारी

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
सार

अमर उजाला गांव महोत्सव का आयोजन  गांवों को शहर के साथ जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। जिले में शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन 21 किसानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Respect to 21 progressive farmers, 17 got free kit
प्राकृतिक खेती से तैयार गन्ने को दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में तीन दिवसीय गांव महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शहर के घंटाघर परिसर में आयोजित महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि एवं भाजपा सांसद जय प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं निर्वतमान पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन

इस दौरान प्रगतिशील 21 किसानों को सम्मानित किया गया और 17 को खाद व बीज की निशुल्क किट प्रदान की गई। सांसद ने कहा कि गांव महोत्सव का आयोजन गांव-गांव होना चाहिए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता में अमर उजाला उल्लेखनीय काम कर रहा है।
विज्ञापन

समूह द्वारा रक्त दान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, छात्रव़ृत्ति परीक्षा से लेकर पुलिस पाठशाला आयोजनों के बीच इस तरह के गांव महोत्सव का आयोजन अनूठा प्रयोग है। उन्होंने गांव महोत्सव में लगे कृषि से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं,उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि फसलों से लेकर खाद बीज तक में सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है। निवर्तमान चेयरमैन सुख सागर मिश्र ने भी योजनाएं बताईं।

मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक राजेश द्घिवेदी, ईओ रविशंकर शुक्ल, निवर्तमान चेयरमैन सुखसागर मिश्र, उपनिदेशक डॉ. नंद किशोर को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राजनीति से हटकर होते हैं और यहां सम्मान मिलना अच्छा लगता है।

इनको मिला सम्मान

  • दिनेश शुक्ल, मल्हेरा , धान की खेती।
  • ओम प्रकाश गुप्ता मल्हेरा, बागवानी।
  • राजू किशोर,अक्रपुर ताल, जैविक खाद।
  • राम खेलावन शुक्ला,महीनलुंड, गन्ने की खेती।
  • राधेपाल, महीन कुंड, गेहूं की खेती।
  • गोलू अवस्थी, महीनकुंड, गन्ना।
  • मनोज पाल, महीन कुंड, आलू की खेती।
  • गर्वनर सिहं,महरी, धान की खेती।
  • सतीश सिंह, बघौली, धान गेहूं।
  • अरविन्द सिंह, महरी, मूंगफली की फसल।

  • राजेश अवस्थी, बानपुर भरावन, बागवानी।
  • विष्णु कुमार मिश्र, मीनापुर, गन्ना।
  • सरदार अंग्रेज सिंह, एजा फार्म ,बॉसमती धान।
  • इशहाक खान, बावन, धान।
  • इरशाद खान, बावन, धान।
  • उमेश यादव ,बावन, गन्ना।
  • राहुल अवस्थी, बावन क्षेत्र, धान।
  • अरुण शुक्ला अन्नू, मढि़या , शाक भाजी।
  • उमेश चन्द्र मिश्रा, हरियावां, गन्ना
  • विनय किशोर,हरियावां, सरसों की फसल।
  • जितेंद्र सिंह मुरली, तनखेडा, गेहूं की फसल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed