फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on two in embezzlement of one lakh 20 thousand

Hardoi News: एक लाख 20 हजार के गबन में दो पर रिपोर्ट

Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report on two in embezzlement of one lakh 20 thousand
संडीला। विकास खंड की ग्राम पंचायत अटवा डांडा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के बजट में एक लाख बीस हजार रुपये का गबन करने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में तत्काल ग्राम सचिव और अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) के खिलाफ जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

संडीला के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अखिलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस दो के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक लाख 20 हजार रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया था। पूर्व प्रधान राजकिशोर पांडेय ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। 11 जुलाई को जांच की गई तो शिकायत सही मिली। गबन करने वाले एडीसीओ रामसमुझ वर्मा और तत्कालीन ग्राम सचिव इकबाल रसीद सिद्दीकी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed