{"_id":"5f29a9f28ebc3e3cde304845","slug":"report-in-three-people-in-hardoi-hardoi-news-knp575071070","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की मौत में दूसरे गैंगस्टर समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर की मौत में दूसरे गैंगस्टर समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा में थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर में रविवार रात गैंगस्टर की जन्मदिन पार्टी में हुई फायरिंग में दूसरे गैंगस्टर की गोली लगने से मौत होने के मामले में पुलिस ने एक गैंगस्टर समेत तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम लखनौर निवासी भूपेंद्र मिश्रा (25) पुत्र राम बिहारी मिश्रा गैंगस्टर का आरोपी था। रविवार को गांव निवासी गैंगेस्टर मोहन मिश्रा का जन्मदिन था। इस मौके पर रविवार रात मोहन के घर पर सात लोगों की दावत थी। इसमें भूपेंद्र भी गया था। वहीं गोली लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। शाहजहांपुर में ही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक के पिता राम बिहारी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दावत के दौरान ही भूपेंद्र और मोहन का विवाद हो गया था। वहां मौजूद मोहन के चाचा विदुर मिश्रा ने भूपेंद्र को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
मोहन ने तमंचे से गोली मार दी थी। थानाध्यक्ष पचदेवरा राम वचन भारती ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहन पुत्र विमलेश, हरेराम पुत्र सुरेंद्रनाथ और विदुर पुत्र अरविंद को आरोपी बनाया गया है। इनमें मोहन भी गैंगस्टर का आरोपी है, और उस पर आठ मामले दर्ज हैं।