फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief from dirty water flowing on the main road for five years

Hardoi News: मुख्य मार्ग पर पांच साल से बह रहे गंदे पानी से मिली राहत

Mon, 27 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Relief from dirty water flowing on the main road for five years
नोट : इंपैक्ट का लोगो लगा दें
विज्ञापन

------------
फोटो-50- जैतापुर गांव में जल भराव वाली मुख्य सड़क पर मिट्टी डालता श्रमिक। संवाद
- जैतापुर गांव के मुख्य मार्ग पर मिट्टी का भराव करा दिए जाने से आवागमन में सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। मुख्य मार्ग पर पांच साल से बह रहे गंदे पानी और कीचड़ से दो दिन में फौरी राहत मिल गई है। जलभराव के कारण नाला बन चुके मुख्य मार्ग पर मिट्टी का भराव करा दिए जाने से जैतापुर के लोगों के साथ ही वहां पर आने-जाने वालों को जलभराव और कीचड़ युक्त मार्ग से छुटकारा मिल गया है।
विकास खंड भरखनी की सिंघापुर ग्राम पंचायत के जैतापुर गांव में अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पांच साल से नालियों का गंदा पानी भरा रहता था। जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चे को इसी मार्ग से आवागमन करने में दिक्कतें होती थीं। जलभराव व कीचड़ से बचने के लिए मजबूरन चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 25 जनवरी के अंक में पानी की निकासी न होने से मुख्य मार्ग पर नहर शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरि ने भरखनी के खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे को समस्या समाधान की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने प्रधान सुमन देवी व पंचायत सचिव सर्वेश राणा के माध्यम से सोमवार को जलभराव वाली सड़क पर मिट्टी भराव का काम शुरू कराया। फौरी तौर पर ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ से निजात मिल गई। सचिव ने बताया कार्ययोजना में सड़क और नाली निर्माण शाामिल है। बीडीओ ने बताया बताया कि पानी निकास के लिए ग्राम समाज की भूमि में नाला बनवाकर समाधान कराया जाएगा। ग्रामीण हरि सिंह, पंचू शर्मा, राजपाल, पारस, दरोगा, मोहित, रामवती, सदाप्यारी आदि ने समस्या समाधान पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed