फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Refuses to subordinate princes to work

प्रधानों के अधीनस्थ काम करने से किया इनकार

Wed, 01 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 01 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Refuses to subordinate princes to work
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। ग्राम पंचायताें में तैनात सफाई कर्मियों ने प्रधानों के अधीनस्थ काम करने से इंकार कर दिया। पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ के बैनर तले मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर पर सफाई कर्मियों ने धरना देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन


पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाई कर्मी संघ के संरक्षक राजकुमार कपिल और जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। संरक्षक ने शासन स्तर पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों को प्रधानों से मुक्त किया जाए। भर्ती नियमावली 2008 के अनुसार ग्राम पंचायतों के स्थान पर राजस्व ग्रामों में तैनाती की जाए। गैर जनपदों में तैनात सफाई कर्मियों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी के 20 फीसदी पदों पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने, सफाई कर्मियों को 1900 ग्रेड पे का लाभ देने और शासन से जारी जॉब चार्ट के अनुसार काम लिए जाने की मांग की। बीएलओ, शौचालय सर्वे और रैपिड सर्वे में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग भी की। शिकायतों की पुष्टि किए बगैर उनका स्थानांतरण और अन्य कार्रवाई न करने, ग्राम पंचायत स्तर पर सृजित सुपरवाइजर के पद पर प्रोन्नति करने और वेतन न रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा। इस मौके पर अनुज कुमार, किशन कुमार, नीरज यादव, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, दाताराम राठौर, पुनीत रमन, सोनू सांडी, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed