फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Records of Hasnapur Gram Panchayat summoned

Hardoi News: हसनापुर ग्राम पंचायत के अभिलेख तलब

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Records of Hasnapur Gram Panchayat summoned
हरदोई। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर किस्त की रिसीविंग, भुगतान और वार्षिक पुस्तिका बंद किए जाने में पंचायत सचिव की मनमानी सामने आई है। विकास खंड बिलग्राम की ग्राम पंचायत हसनापुर के अभिलेख, बैंक स्टेटमेंट, कार्यवार पत्रावली आदि तलब की गईं हैं।
विज्ञापन

विकास खंड बिलग्राम की ग्राम पंचायत हसनापुर में केंद्रीय वित्त आयोग की मद में एक ही दिन राशि रिसीव करते हुए इसी दिन भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। हसनापुर में तैनात रहे पंचायत सचिव हर्ष पटेल ने केंद्रीय वित्त आयोग की मद में 50-55 हजार रुपये की किस्त रिसीव करने के साथ ही इसी दिन भुगतान भी कर दिया। इसकी पुष्टि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे में भी हुई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में ग्राम पंचायत हसनापुर को कभी भी 50-55 हजार रुपये की किस्त न तो जारी हुई और न ही अप्रैल में जारी हुई थी। पंचायत सचिव की ओर से यह राशि रिसीविंग दिखाते हुए इसका भुगतान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि प्राप्त किए जाने और भुगतान में मनमानी पर पंचायत सचिव रहे हर्ष पटेल से हसनापुर ग्राम पंचायत के अभिलेख, कैशबुक और बैंक स्टेटमेंट सहित कार्यवार पत्रावलियों को तलब किया गया है। बताया कि दो दिन के अंदर सभी अभिलेख प्राप्त न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed