{"_id":"614376908ebc3e3ee7760434","slug":"record-rain-recod-of-10-years-broken-hardoi-news-knp652556461","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में हुई रिकार्ड बारिश से शहर हुआ पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में हुई रिकार्ड बारिश से शहर हुआ पानी-पानी
विज्ञापन
फोटो-8-बारिश के दौरान सिनेमा रोड पर छाता लगाकर जाते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कभी रुक रुककर तो कभी मूसलाधार हुई बारिश ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक हुई बारिश से तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे जरूर आ गया। लेकिन, शहर से गांवों तक जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जलभराव से शहर व कस्बों में जाम लगा रहा। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही। मौसम विभाग के मुताबिक सतंबर माह में एक ही दिन में 76 मिमी. बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बुधवार रात से लेकर गुरुवार की दोपहर तीन बजे तक 76 मिमी. बारिश हुई। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। बारिश के चलते शहर में भी पानी दिखा। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया व गलियां डूबती दिखीं। शहर के प्रमुख मार्गों पर एक बार फिर जलभराव देखने को मिला। शहर के सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहे पर फुटपाथ जलमग्न रहे तो दुलीचंद्र चौराहे पर भी जलभराव देखने को मिला।
इसके अलावा डॉ. सलीम गली, सुभाष नगर, आशा नगर, कोयल बाग कालोनी में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालयों, दुकानदारों तक को अपने अपने कार्यक्षेत्र में इस बारिश में जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर मौसम विभाग के रिकार्डो को देखें तो सितंबर में एक साथ हुई बारिश ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बार सितंबर में अब तक कुल 82 मिमी. बारिश हुई। अकेले गुरुवार को 76 मिमी. बारिश हुई जो अब तक का रिकार्ड है। इसके पहले वर्ष 2011 व 2012 में सितंबर में सबसे अधिक 75 मिमी. बारिश का रिकार्ड था जो अब टूट गया है।
विज्ञापन
वर्ष बारिश मिमी.
2021 82
2020 59.4
2019 132.6
2018 110.3
2012 241.9
इंसेट
फोटो-10-बड़े चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच से निकलते चौपहिया वाहन। संवाद
सड़क पर जलभराव, दुकानों के नहीं उठ सके शटर
शहर के बड़े चौराहे से लेकर रामदत्त चौराहे तक जलभराव की स्थितियां कुछ ऐसी रहीं कि हर जगह पानी ही दिखा। बारिश व जलभराव के कारण दोपहर 12 बजे तक दुकानों के शटर नहीं उठ सके। लोग घरों में ही कैद रहे।
इंसेट
फोटो-11-डीएम चौराहे के निकट कुछ इस तरह डूबा सुभाष नगर को जाने वाला मार्ग। संवाद
सुभाष नगर की सड़क ने तालाब की शक्ल ली
शहर में ही डीएम चौराहे के पास सुभाष नगर को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न रहा। रोड पर लोगों को कुछ ज्यादा ही मुश्किलों से जूझना पड़ा। इस रोड पर पैदल तो निकलना असंभव सा रहा। दोपहिया वाहन सवारों के साइलेंसरों में पानी घुसने के बाद कई बार उनके वाहन फंसते नजर आए। इधर मार्ग पर साइड में चौड़ी नालियां आदि पड़ने से चौपहिया वाहन सवार भी मुश्किल में नजर आए।
इंसेट
फोटो-12-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बारिश के बाद हुए जलभराव में सुरक्षा व्यवस्था में लगा पुलिस कर्मी। संवाद
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में भरा पानी
शहर का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भी जलभराव के संकट से उस समय भी नहीं बच सका। जब वहां कुछ ही देर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आने वाले थे। उनकी व्यवस्था में लगे सुरक्षाकार्मियों को जलभराव में खड़े होकर ही व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को विवश होना पड़ा।

फोटो-9-सिनेमा चौराहे पर बारिश की बौछारों व तेज हवाओं के बीच कुछ यूं पलट गया साइकिल पर जाती छात्रा क?- फोटो : HARDOI