फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recommendation of action against Sandila EO for negligence in drain cleaning

Hardoi News: नाला सफाई में लापरवाही पर संडीला ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संंस्तुति

Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against Sandila EO for negligence in drain cleaning
हरदोई। संडीला में नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नालों की सफाई में की गई लापरवाही अधिशासी अधिकारी के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। डीएम ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर संडीला की अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

संडीला में नाला सफाई के कार्य में टेंडर प्रक्रिया से लेकर सफाई कार्य तक में गड़बड़ी हुई थी। इसे लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। साथ ही संडीला के भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच कराई। एसडीएम संडीला ने डीएम को दी जांच रिपोर्ट में कहा कि चमनगंज पुलिया से पसौजन पुलिया तक नाला सफाई व सिल्ट उठवाई का कार्य संतोष जनक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सामने दुकान से गल्ला मंडी पुलिया तक में नाला सफाई और सिल्ट उठाई का कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रतिभा तिराहे की दोनों पुलिया और हजरत अब्बास दरगाह से शोरा कोठी होते हुए बसंतीपुलिया से नगर पािलका ट्रांसफार्मर तक नाला सऊाई और सिल्ट उठवाई का कार्य औसत दर्जे का ही हुआ है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी संडीला की लापरवाही सामने आई है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम एमपी सिंह ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से संडीला की अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संंस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed