फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recommendation for action against the project manager for not completing the projects on time

Hardoi News: परियोजनाओं को समय से पूरा न कराने पर परियोजना प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति

Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against the project manager for not completing the projects on time
हरदोई। परियोजनाओं को समय से पूरा न कराने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उप्र प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के परियोजना प्रबंध के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर परियोजना प्रबंधक पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल की तरफ से वैसे तो कई काम कराए जा रहे हैं लेकिन प्रमुख चार परियोजनाएं तय समय बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं। स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ गवर्नमेंट एग्रीकल्चर ऊसर फर मोहम्मदपुर, 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय भदैचा, पाली में रोडवेज बस स्टेशन और कोतवाली सवायजपुर में आवासीय भवन का काम शामिल है। यह काम तय समय सीमा में नहीं हो पाए हैं। परियोजनाओं के समय से पूरा न होने पर अमर उजाला ने 18 अगस्त के अंक में ‘लापरवाही तो कहीं बजट का रोड़ा, पूरी नहीं हो पाईं परियोजनाएं’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम ने खबर का संज्ञान लिया। यूपीपीसीएल के अभियंताओं से प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बताया कि समीक्षा में चारों परियोजनाएं काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थीं लेकिन पूरी नहीं हो पाईं। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक तरुण चतुर्वेदी की तरफ से उन परियोजनाओं के प्रति न तो ध्यान दिया गया और न ही समय से पूरा कराने के प्रति रुचि ली गई। बताया कि परियोजनाओं के समय से पूरा न होने से सीएम डैशबोर्ड पर भी जिले की प्रगति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article