{"_id":"6842441f512c11c46e4f91c476e1ad0e","slug":"re-released-new-schedule-for-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: आरक्षण के लिए नया शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: आरक्षण के लिए नया शेड्यूल जारी
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के दोबारा आरक्षण को
विज्ञापन
लेकर प्रदेश मुख्यालय से अफसरों गुरुवार को दिशा निर्देश देने का क्रम शुरू
कर दिया गया। अफसरों की माने तो अब आठ अक्तूबर को प्रधान व सदस्य पद के
आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आचार संहिता को लेकर जहां जिले में सूचनाएं मिलने का क्रम गुरुवार को दिन भर जारी रहा और 21 सितंबर से अधिसूचना जारी होने की चकचक रही, वहीं अफसरों के पास शेष बचे प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पुन: आरक्षण को लेकर शेड्यूल जारी होने की भी न सिर्फ जानकारी मिलती रही, बल्कि उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए जाते रहे।
डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडे ने बताया कि 17 व 18 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय से जिलों को आरक्षण की संख्या भेजी जाएगी। 19, 20 व 21 सितंबर को प्रदेश व ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण होंगे। 19 सितंबर को लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। 20 व 21 सितंबर को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण होगा। 22 से 25 सितंबर के मध्य जिलों में आरक्षण प्रस्ताव तैयार होंगे।
26 से 28 सितंबर को सूचियों का अनंतिम प्रकाशन होगा। 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। चार व पांच अक्तूबर को निस्तारण होगा। जिले में प्रकाशन छह व सात अक्तूबर को होगा। उसके बाद शासन को सूची आठ अक्तूबर को सौंपी जाएगी। उधर, गुरुवार को एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने निर्वाचन कार्यालय में तैयारियों का जायजा लिया तथा आरओ व एआरओ की तैनाती को लेकर जानकारी ली।
कहा कि अफसरों की सूची लेकर जल्द से जल्द इस ओर तैनाती कर दी जाए। उधर, सत्ता की हनक में ही प्रधानी का चुनाव जीतने का दम भरने वाले ही अब अपनी सीट का आरक्षण बदले जाने की संभावना को देखकर सत्ता को ही कोसने से नहीं चूक रहे हैं।